5 महीने का बच्चा पेट में कितना बड़ा होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 15:42

प्रेगनेंसी के पांचवें महीने में शिशु का विकास बहुत तेजी से होता है
इस दौरान उसकी लंबाई 6-10 इंच और उसका वजन 200-400 ग्राम तक हो सकता है।

बच्‍चे का आकार
आपका बच्‍चा पांचवे महीने में 8 से 12 इंच के बीज लंबाई पा चुका होगा। उसका वजन भी 300 से 450 ग्राम के आसपास होगा। उसकी मांसपेशियां और हड्डियां धीरे-धीरे मजबूत हो रही हैं।

उसके भौहें, पलकें, बरौनियां, कान, नाखून सब बन चुके हैं। उसके चेहरे की आकृति सामान्‍य हो रही है। आपको हैरानी होगी कि वह अपने चेहरे पर भावों को ला सकता है। मतलब नाक सिकोड़ सकता है, भवें ऊपर कर सकता है। आपके सोने और जागने के हिसाब से उसके भी सोने और जागने का क्रम बना हुआ है।


पेट में हलचल करने लगा है बच्‍चा
बच्‍चा इस समय अपने शरीर को धीरे-धीरे प्रयोग में ला रहा है, उसे परख रहा है। इसलिए वह शरीर को स्‍ट्रैच करता है, अंगडाई लेता है, जम्‍हाई भी लेता है, आंखें खोलने की कोशिश करता है, अपना अंगूठा चूसता है और कभी-कभी पेट के अंदर से किक भी मारता है।

चूंकि उसके कान विकसित हो चुके हैं इसलिए उसे बाहर की आवाजें भी सुनाई देती होंगी। आप चाहे तो उससे बातें करने की कोशिश कर सकते हैं, हो सकता है कि वह आपकी आवाज पर प्रतिक्रिया भी दे। शिशु का विकास और उसका स्वस्थ आपकी जीवनशैली और खान पान पर भी नर्भर करता है। इसलिए आपको अपने खान पान पर खास ध्यान देना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info